कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज साल का अंत है...देश अब भी वैक्सीन से दूर, एक और जुमला चकनाचूर!" उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार का वादा था कि 2021 के अंत तक सबको वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाएंगे।" स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर सुबह आठ बजे तक देशभर में कोविड-19 वैक्सीन की 1,44,54,16,714 डोज़ लगाई गई हैं।