अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा है कि एक क्रिटिक ने एक फिल्म को लेकर उनके लिए लिखा था कि 'पूरी फिल्म में वह नींद में लग रहे थे'। उन्होंने कहा, "यह सच था क्योंकि मैं फिल्म में बहुत बोर हो गया था। उस स्थिति में दोबारा नहीं होना चाहता था।" उन्होंने 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' (2001) से डेब्यू किया था।