बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा, "आतंकी हमले में एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है, यह दुखद व निंदनीय है।" उन्होंने कहा, "आतंकी तत्वों को ढेर करने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं वो सराहनीय है।"