एक डायरेक्टर ने मुझे रात 11:30 बजे होटल में बुलाया था: ऐक्ट्रेस उपासना सिंह
ऐक्ट्रेस उपासना सिंह ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "एक बार एक डायरेक्टर ने मुझे रात के 11:30 बजे कॉल कर होटल में सिटिंग के लिए बुलाया था। मैंने कहा था कि मैं अगले दिन कहानी सुनना पसंद करूंगी। इस पर डायरेक्टर ने कहा कि तुम सिटिंग का मतलब नहीं समझी।"