एक-दो हफ्ते में डांस करने लगेंगे: गोली लगने के बाद गोविंदा की तबीयत को लेकर उनके बेटे
अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने अपने पिता की तबीयत को लेकर कहा है, "वह पहले से बेहतर हैं। टांके हट गए हैं और कोई टेंशन नहीं है।" यशवर्धन ने कहा कि गोविंदा अब एक-दो हफ्तों में डांस भी करना शुरू कर देंगे। दरअसल, गोविंदा ने रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से अपने पैर में गोली मार ली थी।