एक दिन इस आदमी को मेरी बद्दुआ ज़रूर लगेगी: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद से रोहिणी घावरी
भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाने वालीं रोहिणी घावरी ने कहा है, "जो लड़की उसे उसके बुरे वक्त का एहसास भी नहीं होने देती थी...आज उसे विषकन्या बोल-बोलकर ज़लील किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "एक दिन इस आदमी को मेरी बद्दुआ ज़रूर लगेगी...उस दिन एहसास होगा कि मेरे साथ कितना गलत किया है।"