1980 में 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह लगातार स्मोकिंग करते थे, शराब पीते थे और मांसाहारी थे। उन्होंने कहा था, "कलकत्ता में दिन में 200 सिगरेट पीता था...बॉम्बे (मुंबई) आने के बाद छोड़ दिया। कुछ सालों पहले मैंने डिसाइड किया कि मुझे इसकी ज़रूरत नहीं है।"