inshorts

एक दिन एक बच्ची हिजाब पहनकर देश की प्रधानमंत्री बनेगी: हिजाब विवाद के बीच ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा, "शायद मैं जिंदा नहीं रहूंगा...तुम (जनता) देखना एक दिन देश की प्रधानमंत्री एक बच्ची हिजाब पहन के बनेगी।" बकौल ओवैसी, अगर हमारी बेटियां फैसला करती हैं कि अब्बा-अम्मी मैं हिजाब पहनूंगी तो अब्बा-अम्मी बोलेंगे पहन..तुझे कौन रोकता है...हम देखेंगे।