एक दिन के भीतर भोपाल नगर निकाय के स्वच्छता ऐम्बेसडर पद से हटाए गए अभिनेता रज़ा मुराद
अभिनेता रज़ा मुराद को भोपाल (मध्य प्रदेश) नगर निगम के 'स्वच्छता अभियान' के ब्रैंड ऐम्बेसडर के पद पर नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को इस पद से हटा दिया गया। यह फैसला राज्य के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के उस पत्र के बाद लिया गया जिसमें उन्होंने मुराद को पद से हटाने का निर्देश दिया था।