एक दोस्त ने कहा था कि रात में इफ्तार और सुबह राम नवमी मनाने वाला असली भारतीय है: थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, "एक दोस्त ने मुझे कहा था कि रात में इफ्तार और सुबह राम नवमी मनाने वाला व्यक्ति असली भारतीय है।" उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि हम में से कई लिबरल हिंदू इसके लिए योग्य हैं।" कांग्रेस ने भी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं।