अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा है कि एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से मुंबई आकर यहां इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा, "नई दिल्ली का होकर यहां होना...पिछले 10-वर्षों से काम करना और लोगों का मनोरंजन करना। मुझे लगता है...लोगों को देखना चाहिए...आपने कहां से शुरुआत की थी और आप आज कहां हैं।"