बेटियों के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देने वाली सुकन्या समृद्धि योजना में एक बालिका के नाम पर एक खाता खोला जा सकता है। वहीं, माता-पिता या कानूनी अभिभावक दो बेटियों के लिए अधिकतम दो खाते खोल सकते हैं। हालांकि, पहली बार में जुड़वां या तीन बेटियां एक साथ पैदा होने पर दो से ज़्यादा अकाउंट खोले जा सकते हैं।