दुनिया के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले टिकटॉकर खाबी लामे ने खुलासा किया है कि वह हर पोस्ट के लिए $750,000 (करीब ₹6 करोड़) तक कमाते हैं। 22-वर्षीय खाबी के मैनेजर ने कहा कि वह इस साल $10 मिलियन कमा लेंगे। 2020 में महामारी के दौरान इटली की फैक्ट्री में नौकरी गंवाने के बाद लामे टिकटॉक पर आए थे।