एक प्रोड्यूसर ने कहा था 'खुद को देखा है', तुम्हारे मेकओवर में लाखों खर्च होंगे: रतन राजपूत

टीवी ऐक्ट्रेस रतन राजपूत ने 'न्यूज़बाइट्स' को बताया है, "2008 में मैं एक बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस में काम मांगने गई थी।" बकौल रतन, "वहां एक शख्स ने मुझसे कहा था कि 'खुद को देखा है...तुम्हारा मेकओवर कराना पड़ेगा...जिसमें ₹2-₹2.5 लाख खर्च होंगे।" उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, "मैं अरेंज्ड मैरिज नहीं करूंगी...मां जानती हैं कि मैं शादी करूंगी।"