जिमी डॉनल्डसन उर्फ 'मिस्टर बीस्ट' ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान संग अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इंडिया, क्या हमें साथ में कुछ करना चाहिए?" बकौल रिपोर्ट्स, यह तस्वीर 16 अक्टूबर को सऊदी अरब के रियाद में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ली गई थी।