एक फिल्म में बॉबी ने निभाया था मेरे बचपन का रोल, बिना अंडरवियर के सेट पर आया था: धर्मेंद्र

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में बताया है, "मुझे एक किस्सा याद आ गया...मेरे बचपन के रोल के लिए (एक फिल्म में) एक लड़का चाहिए था...तो किसी तरह मैंने बॉबी (देओल) को मना लिया।" उन्होंने आगे बताया, "तब वह छोटा था...सेट पर बगैर चड्डी (अंडरवियर) के आ गया था...हमने वैसे ही शूटिंग कर ली।"