एक फैन की हत्या के लिए दूसरे फैन का इस्तेमाल किया: दर्शन की गिरफ्तारी पर राम गोपाल

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक शख्स की हत्या के मामले में कन्नड़ ऐक्टर दर्शन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "एक स्टार ने उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप कर रहे एक फैन की हत्या करवाने के लिए दूसरे फैन का इस्तेमाल किया जोकि स्टार की भगवान की तरह पूजा करने के सिंड्रोम का उदाहरण है।"