एक बार फिर ₹1 लाख के पार हुईं सोने की कीमतें, चांदी के भाव में भी आया भारी उछाल

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन ने बताया है कि स्टॉकिस्टों की खरीदारी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,000 चढ़कर ₹1,00,020/10 ग्राम हो गई। इससे पहले 19 जून को सोने का भाव ₹1 लाख/10 ग्राम पर पहुंचा था। वहीं, चांदी की कीमत मंगलवार को ₹3,000 चढ़कर ₹1,14,000/किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।