प्रेमानंद महाराज से मिलने एक बार फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने एक बार फिर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए हैं। दोनों चेहरे के मास्क लगाकर नंगे पांव बुधवार तड़के प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। दोनों करीब 1-घंटे तक आश्रम में रहे और बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका व हाथ में प्रसाद था।