कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर बताया है, "मैं पेरिस में गा रहा था और सबकुछ ठीक चल रहा था तभी एक शराबी मंच पर आया और मेरा कॉलर पकड़कर मुझे ज़ोर से थप्पड़ मारा।" उन्होंने कहा, "यह बहुत अपमानजनक था...मैं घर आया और पत्नी से कहा कि अब शादियों में परफॉर्म नहीं करूंगा।"