एक बड़े हिंदी प्रोड्यूसर ने कहा था- नॉर्थ पुष्पा पर उल्टी करेगाः फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को लेकर कहा है, "एक बड़े हिंदी प्रोड्यूसर ने कहा था कि उत्तरी दर्शक इस लड़के (पुष्पा के किरदार) के चेहरे पर उल्टी कर देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "उन्हें (प्रोड्यूसर) अब बुरे सपने आ रहे होंगे।" गौरतलब है कि वर्मा ने कई मौकों पर 'पुष्पा' की तारीफ की है।