एक बात तो स्पष्ट है कि हम जी हुज़ूर 23 नहीं हैं, हम अपनी बात रखेंगे: कपिल सिब्बल

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है, "एक बात तो स्पष्ट है...हम जी हुज़ूर 23 नहीं हैं...हम अपनी बात रखेंगे।" उन्होंने कहा, "हम अपनी मांग दोहराएंगे।" गौरतलब है, सिब्बल पार्टी के उन 23 नेताओं में से एक हैं जिन्होंने पिछले साल अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में व्यापक बदलाव की मांग की थी।