एक बार अपनी ही पार्टी छोड़कर सोने चली गई थी: ट्विंकल खन्ना
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा कि वह एक बार अपनी ही पार्टी छोड़कर सोने चली गई थीं। ट्विंकल ने 'न्यू यॉर्कर' का एक कार्टून शेयर किया जिसमें एक महिला अपने ही घर पर आयोजित पार्टी छोड़कर जा रही है। उन्होंने कहा, "मैंने भी ऐसा किया है, घर छोड़कर नहीं लेकिन सोने चली गई थी।"