एक बार अपने बच्चे को रेस्टोरेंट में भूल आई थी: मां बनने के बाद हुई गलतियों पर ताहिरा

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी व फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने मां बनने के बाद हुई गलतियों के बारे में बात करते हुए बताया है कि एक बार वह अपने बच्चे को रेस्टोरेंट में भूलकर चली गई थीं। उन्होंने कहा, "मैं अपना बैग नहीं भूली, बिल देना नहीं भूली...वेटर भागता हुआ...आया और कहा कि मैम आप अपना बच्चा भूल गईं।"