ऐक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है कि उन्हें कोई टीवी शो या विज्ञापन नहीं मिला और कहा गया कि वह सुंदर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह चप्पल, शैम्पू तक के विज्ञापनों के लिए ऑडिशन देती थीं। बकौल सोभिता, उन्हें एक ब्रैंड से रिजेक्ट किया गया था और वह 3 साल बाद उसकी ऐम्बैसडर बनी थीं।