एक बड़े क्रिटिक के 'चीनी कम' को खराब रिव्यू देने पर मैं डिप्रेशन में चला गया था: आर. बाल्की

निर्देशक आर. बाल्की ने कहा है कि उनकी पहली फिल्म 'चीनी कम' को एक बड़े क्रिटिक से खराब रिव्यूज़ मिलने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने कहा, "लोगों को फिल्म पसंद आई लेकिन...मैं...उस रिव्यू को भूल नहीं पाया।" बकौल बाल्की, उन्होंने फिल्म के ऐक्टर अमिताभ बच्चन से कहा था कि वह उस क्रिटिक को पीटना चाहते हैं।