उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच सपा ने चुनाव आयोग से एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। बकौल पार्टी, खुर्जा (बुलंदशहर) की बूथ संख्या-121 में एक महिला मतदान अधिकारी, महिला मतदाताओं के आने पर खुद ईवीएम का बटन दबा रही है। ज़िलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।"