inshorts

एक महीने में दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हुए सिंगर ब्रायन ऐडम्स

गायक और गिटारिस्ट ब्रायन ऐडम्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "अभी-अभी मिलानो पहुंचा हूं और एक महीने में...दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं...तो अब मेरे अस्पताल जाने का वक्त आ गया है।" उन्होंने आगे लिखा, "आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया।" इससे पहले ऐडम्स 30 अक्टूबर को कोविड-19 की चपेट में आए थे।