एक माह पहले पिता ने शिंदे को सीएम बनने के लिए पूछा था लेकिन तब वह रोने लगे थे: आदित्य
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बताया है, "पिता ने 20-मई को एकनाथ शिंदे को सीएम बनने के लिए पूछा था...लेकिन उस समय उन्होंने ड्रामा किया और रोने लगे...एक महीने बाद वह बागी हो गए।" बकौल आदित्य, "यह विरोध नहीं बल्कि अलगाववाद है...उन्होंने पिता के खराब स्वास्थ्य का नाजायज़ फायदा उठाया।"