मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर और ऐक्टर दिलजीत दोसांझ एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए ₹1-4 करोड़ तक फीस लेते हैं। 2026 में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹380 करोड़ ($40-मिलियन) बताई गई है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा म्यूजिक टूर, फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से आता है। वहीं, फिल्मों में काम करने के लिए वह ₹4-5 करोड़ तक फीस लेते हैं।