'एक व्यक्ति, एक पद' कांग्रेस की प्रतिबद्धता है: गहलोत के अध्यक्ष चुनाव पर बयान के बाद राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले 'एक व्यक्ति, एक पद' को लेकर कहा है, "हमने...तय किया था कि यह कांग्रेस की प्रतिबद्धता है...मुझे उम्मीद है इसका पालन किया जाएगा।" इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि वह अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार नहीं करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी निभाते रहेंगे।