मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोक गायिका मैथिली ठाकुर एक शो के लिए करीब ₹7 लाख चार्ज करती हैं और हर महीने 12-15 शो करती हैं। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगभग ₹50 लाख मासिक कमाती हैं। खबरों के अनुसार, उनकी नेटवर्थ ₹10 करोड़ से ज़्यादा आंकी गई है जिससे वह देश की सफलतम लोक गायिकाओं में शामिल हैं।