एक शादी में अचानक पहुंचे गायक मीका सिंह, वहां गाया अपना गाना 'सावन में लग गई आग'

गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक शादी में अचानक पहुंचकर मेहमानों के लिए अपना गाना 'सावन में लग गई आग' गाते दिख रहे हैं। उन्होंने मेहमानों से कहा, "मैं यहां बिन बुलाए आया लेकिन उम्मीद है कि आप लोगों ने एंजॉय किया होगा।" मीका ने वहां एक गायिका की तारीफ भी की।