एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ लाएगी ₹700 करोड़ का IPO, सेबी के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने अपना आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। कंपनी का आईपीओ के ज़रिए ₹700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। आईपीओ के तहत ₹210 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसके अलावा ₹490 करोड़ के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के ज़रिए की जाएगी।