पैरेंटिंग कोच संदीप ने पैरेंटिंग की कुछ सबसे बड़ी गलतियां बताई हैं। उन्होंने कहा, "हम बच्चों को बदलना चाहते हैं...लेकिन खुद को नहीं...चाहते हैं कि बच्चा शांत रहे लेकिन खुद हर वक्त चिल्लाते रहते हैं।" उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि बच्चा मोबाइल ना चलाए लेकिन खुद हर वक्त स्क्रीन पर रहते हैं...और बच्चों को समझने की कोशिश नहीं करते।"