एक साल में ही सीएनजी की कीमत का हुआ 53.4% विकास: कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली-एनसीआर व देश के अन्य हिस्सों में सीएनजी की कीमतें बढ़ने पर ट्वीट किया है, "लूट वाली सरकार, #CNG पर भी सवार!" उन्होंने लिखा, "अप्रैल 2021 में ₹43.40/किलोग्राम से अप्रैल 2022 में ₹66.61/किलोग्राम। एक साल में ही 53.4% 🔺विकास...।" सुरजेवाला ने सीएनजी की कीमत में हुए पिछले 8 बदलावों की सूची शेयर की है।