पीएम सूर्य घर योजना की गाइडलाइंस के अनुसार, सरकार की मिलने वाली सब्सिडी किसी व्यक्ति के नाम से नहीं बल्कि उसके बिजली कनेक्शन नंबर से जुड़ी होती है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, अगर किसी मकान मालिक के नाम पर एक से ज़्यादा वैलिड रेजिडेंशियल बिजली कनेक्शन हैं तो वह हर एक कनेक्शन के लिए अलग-अलग सब्सिडी का आवेदन कर सकता है।