एक ही दिन में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 14 वर्षीय 'ह्यूमन कैल्कुलेटर' ने बताया अपना डेली रूटीन

दिमाग में तेज़ी से कैल्कुलेशन कर एक ही दिन में 6 अलग-अलग गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले महाराष्ट्र के 14-वर्षीय आर्यन शुक्ला ने बताया है कि वह प्रतिदिन 5-6 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया, "प्रतियोगिताओं के लिए रोज़ाना अभ्यास ज़रूरी है...सहज योग मेडिटेशन से शांत रहने...ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।" गिनीज़ ने उन्हें 'ह्यूमन कैल्कुलेटर' बताया है।