टीवी ऐक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने बताया है कि उन्होंने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के शो को बीच में ही छोड़ दिया था जिसके बाद एकता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। बरखा ने कहा, "मैंने घरवालों को नहीं बताया। एक साल तक केस चला।" बकौल बरखा, उस समय एकता किसी का भी करियर खत्म कर सकती थीं।