सरदार पटेल की जयंती पर क्यों मनाया जाता है एकता दिवस?
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 500+ रियासतों का भारत संघ में विलय कर देश को एक सूत्र में पिरोया था। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 2014 से इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।