inshorts

एकता, सद्भावना, समानता व संप्रभुता हमारे देश की आत्मा हैं: गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "एकता, सद्भावना, समानता और संप्रभुता हमारे संविधान के आधार स्तंभ व हमारे गणतंत्र की आत्मा हैं।" कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा, "संविधान के मूल्यों व आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लें व देश की प्रगति में भागीदारी निभाएं।"