रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत एकनाथ शिंदे की अगुआई वाले शिवसेना के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंत से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, सामंत ने सूरत से गुवाहाटी के लिए फ्लाइट ली है। गौरतलब है, सामंत राज्य के 9वें मंत्री हैं जो बागी खेमे में शामिल हुए हैं।