inshorts

एकनाथ शिंदे की याचिका पर एससी का सभी पक्षों को नोटिस, 11 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवाल, विधानसभा सचिव, शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु और केंद्र को नोटिस जारी किया है। सभी को 5-दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। कोर्ट की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।