एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे के कार्यालय में महाराष्ट्र में की गई तोड़फोड़, सामने आया वीडियो
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के बेटे व कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे के उल्हासनगर स्थित कार्यालय में शनिवार को तोड़फोड़ की गई जिसका वीडियो सामने आया है। तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में नारे लगाए। पुलिस ने शिवसेना के कम-से-कम 5 समर्थकों को हिरासत में लिया है।