एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम, 19 साल बाद दोबारा पार्टी में लौटे

पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपनी पत्नी व बेटी के साथ शुक्रवार को एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए। 19 साल बाद शिवसेना में वापस आए निरुपम ने कहा, "यह घर वापसी जैसा है।" निरुपम को कांग्रेस ने पिछले महीने 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।