शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले दोनों ने राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। गौरतलब है, उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।