एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बताया कि शिंदे आज शाम 7:30 बजे राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। फडणवीस ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन पर कहा, "शिवसेना ने ऐसा गठबंधन किया था जो हिंदुत्व व सावरकर के खिलाफ था।"