एकलव्य की तरह युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा: BPSC पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, "एनडीए की सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए युवाओं पर लाठी चार्ज करवा रही है।" उन्होंने कहा, "...जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है जिसका ताज़ा उदाहरण बिहार है।"