एकसाथ कभी 2 लड़कों को डेट मत करना: 'बेटी सुहाना को क्या डेटिंग एडवाइस देती हैं' पर गौरी

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान से 'कॉफी विद करण-7' के नए प्रोमो में करण जौहर ने पूछा कि 'वह अपनी बेटी सुहाना खान को क्या डेटिंग एडवाइस देती हैं?' गौरी ने कहा, "कभी...एकसाथ 2 लड़कों को डेट मत करना।" गौरतलब है, फिल्ममेकर ज़ोया अख्तर की आगामी फिल्म 'द आर्चीज़' से सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।