एकसाथ दिख रहीं कई हस्तियों की पुरानी तस्वीर महाराष्ट्र के अधिकारी ने की शेयर, कहा 'पहचानिए'
महाराष्ट्र सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के डिप्टी-डायरेक्टर दयानंद कांबले ने ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "फोटो में हस्तियों को पहचानिए...!" तस्वीर में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, दिलीप कुमार, रामानंद सागर, लता मंगेशकर, विनोद खन्ना, फिरोज़ खान, मनोज कुमार, रणधीर कपूर, शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र समेत कई हस्तियां नज़र आ रही हैं।